बीचोली मर्दाना के तालाब में कल एक नवजात का शव मिलने से सनसनी वही आज एक महिला का शव उसी तालाब में मिला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के बीचोली मर्दाना के तालाब में कल एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी वही आज एक महिला का शव उसी तालाब में नग्न अवस्था मे मिलने से सनसनी फैल गई कनाड़िया पुलिस ने मौके पर पहुच कर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय हॉस्पिटल भिजवाया

दरसअल पूरा मामला इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के बीचोली मर्दाना का है जहाँ बारिश के बाद एक खदान में पानी भर गया था जिसमे कल एक नवजात का शव मिला था वही आज एक विक्षिप्त महिला का शव तालाब में नग्न अवस्था मे मिला वही कनाड़िया पुलिस ने बताया कि कल जिस बच्चे का शव मिला था वही आज उसी बच्चें की माँ का शव भी तालाब में तैरते हुए नग्न अवस्था मे मिला संभवतः दोनों मा बेटे ही थे वही पुलिस ने क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज देखे तो मा बेटे मंदिर में बच्चे के साथ दिख रहे थे वही पुलिस की माने तो विक्षिप्त महिला अपने नवजात बच्चे के साथ तालाब में कूद गई होगी कनाड़िया पुलिस ने मर्ग कायम कर विक्षिप्त महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाया वही पुलिस ने तालाब में भरे पानी को लेकर बीचोली मर्दाना के सरपंच से बात कर तालाब पर सुरक्षा बढ़ाने की बात कही ताकि इस तरह की घटना दोबारा किसी और के साथ नही हो

Exit mobile version