बिचोली मर्दाना क्षेत्र में युवक को चाकू मार कर हत्या कर आरोपी फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बिचोली मर्दाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया हत्या के पीछे पुराने विवाद की बात सामने आई है फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

कनाडिया थाना क्षेत्र के बिचोली मरदाना ग्राम में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें युवक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पर पहुंची और शव को पोस्ट मार्टम के अस्पताल भिजवाया। मृतक का नाम चेतन सोलंकी है, जो अपने पिता का खेती बाड़ी में मदद करता था।

पुलिस के अनुसार मृतक का कुछ लोगो से एक दिन पहले विवाद हुआ था। शनिवार की शाम चेतन अपने दोस्त के घर जा रहा था। तभी रास्ते में युवक पर पीछे से चाकू से हमला किया गया।

पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों कि तलाश शुरू की।

- Advertisement -
Exit mobile version