बाणगंगा थाना क्षेत्र के भवानी नगर में राजवीर नामक युवक ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://youtu.be/K0QEsmjUZeI

इंदौर में आत्महत्या के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं ऐसा ही मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के भवानी नगर का है यहां रहने वाले राजवीर नामक युवक ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है दरअसल मामला देर रात का है जहां बाणगंगा थाना क्षेत्र के भवानी नगर में निजी कंपनी में काम करने वाले 27 वर्षीय युवक ने अपने ही कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लिया घटना के वक्त घर के परिजन घर से बाहर थे काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से झांक कर देखा तो राजवीर फांसी के फंदे पर झूल रहा था तत्काल परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर स्पष्ट हो पाएगा कि किन कारणों के चलते युवक ने इस तरह का कदम उठा लिया

वाइट- युवराज कुमार परिजन

Exit mobile version