बंगाली चौराहे स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लाखों रुपए की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर हुई लाखों रुपए की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है दोनों आरोपियों से चुराया गया सारा माल बरामद कर लिया है।

दरअसल पूरा मामला इन्दौर के तिलक नगर के बंगाली चौराहे के है जहाँ राहुल खुराना नामक व्यक्ति ने तिलक नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बंगाली चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम है सुबह जब वह पहुंचे तो गोडाउन से एलईडी सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गायब थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की वहीं जांच में पड़ोस में ही दुकान पर काम करने वाले युवक से जब पूछताछ की गई तो उसने सारी कहानी पुलिस को बयां कर दी उसकी निशानदेही पर एक आरोपी को और गिरफ्तार किया गया दोनों आरोपियों के पास से दर्जनों एलईडी टीवी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पुलिस ने बरामद किए हैं फिलहाल आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version