प्रेम प्रसंग के चलते एक प्रेमी जोड़े ने घर के आंगन मे लगे पेड़ पर लटकर अपनी जान दे दी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://youtu.be/ABR1d58s3us

इंदौर शहर में आत्महत्याओं का दौर थमने का नाम नही ले रहा है वही प्रेम प्रसंग के चलते एक प्रेमी जोड़े ने घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ पर लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली खुड़ैल पुलिस ने मौके पर पहुच कर मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाया

दरसअल पूरी घटना इन्दौर के खुडैल थाना क्षेत्र के ग्राम पिवडाय की है जहाँ एक दिल दहलाने वाली घटना से पुरे गाँव में सनसनी फैल गई। राहुल व, नाबालिग ( बदला हुआ नाम पूजा ) ने राहुल के घर में लगे नीम के पैड पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता तडके 3-30 बजे की है जब लडके की मां शौच के लिए उठी तो प्रेमी युगल को फांसी पर लटका देख हल्ला मचाने पर परिवार के अन्य सदस्यों को पता चला। बताते हैं कि लडका – लडकी आमने – सामने रहते हैं। लडके की 30 नवम्बर को शादी होने वाली थी। जिससे राहुल की प्रेमिका पूजा नाराज हो गई थी और आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया वही खुड़ैल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल पहुचाया वही खुडैल पुलिस ने मर्ग कायम कर खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है

Exit mobile version