इंदौर पुलिस ड्र्ग्स स्कैंडल में पकड़ाए प्रीति जैन उर्फ ड्रग्स वाली आंटी उसके बेटे यश जैन और सेक्स स्कैंडल चलाने वाले सागर जैन की संपत्तियों को राजसात करने की तैयारी कर रहे हैं । पुलिस जानकारी के मुताबिक प्रीति जैन और उसके बेटे की अजान के अकाउंट में 30 लाख रुपये से ज्यादा मिले हैं और सागर जैन के अकाउंट में भी लगभग इतने ही रुपए पुलिस को मिले हैं वही इन तीनों आरोपियों के शहर में अलग-अलग स्थानों पर प्रॉपर्टी मिलने की सूचना भी पुलिस को मिल रही है जिसके बाद पुलिस इनकी संपत्ति राजसात करने की तैयारी कर रही है
वही इंदौर शहर में अब पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर ऐसे पब जहां पर पेडलर्स स्मगलिंग करते थे उन्हें भी सील करने और उनके बार लाइसेंस सस्पेंड करने की तैयारी कर रही है पुलिस ने हाल ही में 5 और रेस्टोरेंट के बार लाइसेंस रद्द किए है । वहीं पुलिस को ड्रग्स वाली आंटी उर्फ प्रीति जैन के एक और बॉयफ्रेंड होने की जानकारी मिली है जो कि दिल्ली में है और उसी के माध्यम से वे इंदौर शहर में ड्रग ला रही थी साथ ही पुलिस गिरफ्त में आई पोस्टर गर्ल आफ़िन से भी पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लग रही है जिसके आधार पर शहर में अलग-अलग पब में ड्र्ग्स पैडलर की जानकारी निकाली जा रही है पुलिस के मुताबिक शहर में प्रशासन के साथ मिलकर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है ।
