प्राणी संग्रहालय में ड्यूटी कर रहा गार्ड बिना मास्क के पकड़े जाने पर करने लगा बहस

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के प्राणी संग्रहालय में आशापुरी गार्ड सर्विस के गार्ड द्वारा मुंह पर मास्क नहीं लगाकर स्नेक हाउस पर ड्यूटी कर रहा था जब पत्रकारों द्वारा उन्हें मास्क पहनने की बात कही तो वह पत्रकारों पर भी गरम हो गया और पत्रकारों को अपना काम करने की नसीहत देने लगा। वीडियो को देखते हुए तुरंत जू प्रभारी उत्तम यादव द्वारा संज्ञान में लेते हुए संबंधित गार्ड सर्विस पर शिकायत कर उस गार्ड पर कार्यवाही की वहां से ड्यूटी भी हटा दी गई।

एक और जहां शासन प्रशासन कोरोना के लेकर कई तरह के अभियान चलाने में जुटा हुआ है वहीं दूसरी ओर इंदौर के प्राणी संग्रहालय में आशापुरी गार्ड सर्विस के गार्ड देवेंद्र द्वारा बिना मास्क के एंट्री गेट पर बैठा हुआ ड्यूटी कर रहा था। जब पत्रकारों द्वारा उसे मास्क लगाने के बात कही तो उल्टा पत्रकारों पर भड़क कर कहा कि नौकरी जेब में लेकर चलता हूं और पत्रकारों को ज्ञान नहीं देने की बाद भी महाशय कर रहे हैं जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और जो प्रभारी ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए उक्त गाइड देवेंद्र पर कार्यवाही करते हुए आशापुरी गार्ड सर्विस पर कम्प्लेन कर ड्यूटी से हटाया गया फिलहाल जू प्रभारी ने कहा कि जब जो का गार्ड ही मास्क का उपयोग नहीं करेगा तो ऐसे में पशु प्रेमी मास्क का उपयोग कैसे करेंगे इसलिए ऐसे विषय पर कार्यवाही तुरंत कि जाना जरूरी है।

Exit mobile version