प्रदेश में नशा माफिया के खिलाफ चल रहा अभियान के तहत नए साल के अवसर पर नशा करके हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नए साल के  अवसर पर दुर्घटना एवं नशे   पर रोक लगाने का प्रयास  जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जागरूकता अभियान के साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों में 31 दिसंबर और नया साल की एक जनवरी को पुलिस अमला मुस्तैदी से कार्य करेगा

प्रदेश में नशा माफिया के खिलाफ चल रहा अभियान इंदौर में अब और तेज होता जा रहा है। दरअसल नव वर्ष के मौके पर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिलता है। पब में पार्टी व अलग-अलग जगहों पर युवाओं की भीड़ लगी रहती है। जिससे नशा एवं दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है ।  डीआईजी हरिनारायण चारी मिस्र ने खास की राय दी है  कि गत 30 दिसंबर और 1 जनवरी को नशा करके हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, 31 दिसंबर को खास तौर पर जगह जगह बैरिकेड लगाकर चेकिंग की जाएगी। शहर के अलग-अलग हिस्सों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। तेज गति में गाड़ी चलाने वाले एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कोरोना की रफ्तार अभी कम नहीं हुई है इसलिए अभी एतिहाद का पालन करना आवश्यक है।

Exit mobile version