आर्थिक रुप से कमजोर व ज़रूरतमंदो की सेवा के लिए मिरचंदानी परिवार के पुष्प-हरी ट्रस्ट द्वारा गुरु जी सेवा न्यास को बुधवार को एम्बुलेंस सौंपी गई। इस दौरान सांसद लालवानी ने न सिर्फ फीता काटकर एम्बुलेंस की शुरुआत की बल्कि खुद ने एम्बुलेन्स चलाई।
लॉकडाउन के दौरान इंदौर को एंबुलेंस की कमी का सामना करना पड़ रहा था। सामान्य मरीजों को एंबुलेंस के लिए करीब 3 से 4 दिन इंतजार करना पड़ रहा था। इसी के चलते आर्थिक रूप से कमजोर की सेवा के लिए मीरचंदानी परिवार के पुष्प हरि ट्रस्ट द्वारा गुरुजी सेवा न्यास को एंबुलेंस सौंपी गई। वहीं इस दौरान सांसद शंकर लालवानी ने फीता काटकर एंबुलेंस की शुरुआत कर एंबुलेंस चलाई। इस दौरान ट्रस्ट से जुड़े दीपक बाबा ने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा के भाव से गुरु जी सेवा न्यास के कार्य चलते हैं। इसी आधार पर एंबुलेंस गुरु जी सेवा न्यास को दी गई है। सेवा न्यास का बहुत बड़ा प्रकल्प बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे शुरू हो गया है। उसके अंतर्गत इस एंबुलेंस का संचालन किया जाएगा। इस कार्य में मुस्कान ग्रुप और सिंधी युवा मोर्चा की भी सहभागिता रहेगी।
वहीं सांसद ने ट्रस्ट द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की। साथ ही कहा कि यह एक नया आयाम है जो नए सेवा कार्य में जुड़ रहा है।
