इंदौर शहर में लगातार आत्महत्याओं का दौर जारी है ऐसा ही एक मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र से आया है जहां पर एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली
दरअसल यह घटना है हीरा नगर थाना क्षेत्र के वीणा नगर की जहां पर कल रात पूजा पति गिरधारी लाल पाटीदार उम्र 24 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वही परिजन का कहना है की पूजा की शादी पिछले 5 माह पूर्व ही हुई थी कोई ऐसा विवाद नहीं है लेकिन पूजा द्वारा एक सुसाइड नोट छोड़ा गया है जिसमें उसने मध्य प्रदेश पुलिस सेवा की परीक्षा में फेल होना बताया है जिसमें लिखा है कि इतना पढ़ने लिखने के बावजूद सरकारी नौकरी नहीं मिल रही जिससे परेशान होकर आत्महत्या की है
वहीं हीरानगर के आरक्षक शिवराज सिंह गुर्जर का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए लाए हैं फिलहाल प्रथम दृष्टया तो मृतका द्वारा आत्महत्या ही करना दिखाई दे रहा है आत्महत्या क्यो की अभी जांच जारी है !
