पुलिस प्रशासन द्वारा कंप्यूटर बाबा समर्थक रमेश तोमर के अवैध अतिक्रमण पर की गई कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में पुलिस प्रशासन द्वारा कंप्यूटर बाबा पर पिछले दिनों की गई कार्रवाई के बाद अब कंप्यूटर बाबा से जुड़े समर्थकों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है इसी के चलते बाबा के समर्थक रमेश तोमर के अवैध अतिक्रमण पर की गई कार्रवाई बताया जा रहा है कि बाबा जिस वाहन से घूमते देवास रमेश तोमर का ही था

इंदौर में भले ही न्यायालय से कंप्यूटर बाबा पर दर्ज अपराधिक प्रकरणों में सुनवाई करते हुए राहत मिली हो लेकिन अब कंप्यूटर बाबा से जुड़े समर्थकों की लिस्ट प्रशासन का गाता हुआ नजर आ रहा है इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा रमेश तोमर का नाम सामने आने के बाद प्रशासन के आदेश अनुसार नगर निगम की टीम आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित इदरीश नगर में कार्रवाई करने पहुंची है जहां पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाया जा रहा है तो वही तीन मोबाइल के टावर भी हटाए जा रहे हैं यह सभी रमेश तोमर के बताए गए हैं रमेश तोमर पर करीबन दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज हैं और रमेश तोमर कंप्यूटर बाबा का काफी करीबी बताया जाता था रमेश तोमर द्वारा ही बाबा को लाखों रुपए की कीमती कार घूमने के लिए दी गई थी और वह कार अभी गांधीनगर थाने पर जप्त की गई है फिलहाल आने वाले दिनों में ऐसी कई कार्रवाई या बाबा के समर्थकों पर देखी जा सकती है

Exit mobile version