पुलिस ने सोमवार रात सूचीबद्ध गुंडे देवा कंजर को पकड़ा और उसपर रासुका के तहत कार्रवाई की जारही है

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर।छत्रीपुरा थाना पुलिस ने सोमवार रात सूचीबद्ध गुंडे देवा कंजर को पकड़ा । उसे जमकर डंडे लगाए उस पर रासुका के तहत कार्रवाई की जा रही है

वही नौ अन्य बदमाशों के विरुद्ध भी जिलाबदर की कार्रवाई कर दी गई है कंजर मोहल्ला निवासी देवा इंदर कंजर के विरुद्ध अड़ीवाजी , मारपीट , हत्या हत्या की कोशिश के कई मामले दर्ज हैं सूचना मिली थी कि आरोपित नशे में रहवासियों को धमकाता है सोमवार रात देवा को थाने तलब कर हिदायत दी गई टीआइ पवन सिंघल के मुताविक क्षेत्र के बदमाश पिस्सू उर्फ विश्वास कंजर , गोलू रुखसली , गब्बर उर्फ विनोद , राहुल उर्फ काला , श्याम महोवे , विक्की यादव , चंदन जाटव , अनिल उर्फ दाती सोनी और दीपक उर्फ दीपा के विरुद्ध जिलाबदर की फाइल पेश की है आरोपित वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं और उन पर कईमामले दर्ज हैं

बाईट पवन सिंगल छत्रीपुरा टीआई

Exit mobile version