पुलिस ने शहर के भोले भाले युवकों को हनी ट्रैप जैसे मामले में फसा कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की विजय नगर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है आरोपी भोले भाले युवकों को हनी ट्रैप मामले जैसा फंसा कर उनको ब्लैकमेल किया करता था पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है

मध्य प्रदेश के आईजीपी और इंदौर के डीआईजी के निर्देशन मे पुलिस द्वारा प्रतिदिन शाम को क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया जा रहा है इसी के अंतर्गत थाना विजयनगर में पुलिस टीम द्वारा पैदल भ्रमण के दौरान क्षेत्र के कैफे एवं pub के आसपास पेट्रोलिंग की जा रही थी इसी दौरान जानकारी मिली की थाना एमआईजी का लिस्टेड गुंडा छोटा आदिल जो कि सलमान गैंग का है विजय नगर क्षेत्र में घूम रहा है सूचना पर पैदल भ्रमण कर रही टीम द्वारा घेराबंदी कर एक स्थान पर दबिश दी गई जहां पर आदिल पिता सलीम उम्र 27 निवासी छोटी खजरानी को गिरफ्तार किया है आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसके कब्जे से एक नाबालिग बालिका को मुक्त कराया गया

आरोपी गैंग कम उम्र के युवक-युवतियों को केफे के आसपास रेकी कर सुनियोजित तरीके से अपने जाल में फंसाते हैं और फिर उनसे डरा धमका कर अवैध वसूली करते थे यह कम उम्र के गरीब बच्चों से शराब और नशा बिक वाते हैं और कम उम्र के अमीर टीनएजर्स को नशे की लत लगा कर उनसे वसूली करते हैं

इस गैंग की मुखिया सलमान तथा अन्य सदस्य सिद्धू दाऊ उर्फ विकास शुभम रवि शराब और ndps की केस में थाना विजयनगर से जेल में है आरोपी छोटा आदिल के विरुद्ध आबकारी एक्ट तथा पास्को एक्ट की कार्रवाई की गई है

- Advertisement -
Exit mobile version