पीलीभीत के डीएम पुलकित खरे लगातार एक्शन में निकले निरीक्षण पर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पीलीभीत के डीएम पुलकित खरे लगातार एक्शन में दिखाई दे रहे है आज औचक निरीक्षण पर निकले डीएम ने रोड़वेज बस स्टैंड पर पहुच कर वहा का हाल जाना बस स्टैंड पर व्यवस्था सही ना मिलने पर एआरएम का वेतन रोकने का आदेश दिया साथ ही चार लिपिकों को गैरहाजरी मिलने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दे डाला परिचालक गगन सिंह व कार्यालय सहायक ललित कुमार को मास्क न लगाने के कारण जुर्माना लगाने के आदेश दिये वही स्टाफ ने बताया गया कि एआरएम बसों की जांच करने के लिए दौरे पर गये हुये हैं, एआरएम के उपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने चेतावनी दी के किसी भी कार्य/जांच करने बाहर जाने पर भ्रमण रजिस्टर पर ब्यौरा अंकित किया जाये। वही रोडवेज के पास प्राईवेट बसों के कारण लगने वाली जाम की समस्या को लेकर खाली भूमि का जायजा भी लिया और कहा कि भूमि का नजरी नक्शा उपलब्ध कराया जाये जिससे अबैध कब्जा मुक्त कराते हुये पार्किंग की व्यवस्था की जाये जाम लगने की समस्या खत्म हो जायेगी जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, आसाम चौराहा, ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट व सुरक्षा कर्मियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि कहीं भी भीड़ न एकत्रित होने पाये अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो महामारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कराते हुये कठोर कार्यवाही की जायेगी उत्तर प्रदेश से संवाददाता संदीप शर्मा जी की रिपोर्ट

बाइट डीएम,-पुलकित खरे,पीलीभीत

Exit mobile version