पापड़ व्यापारी के यहां डकैती डालने की योजना बनाते पांच आरोपियों को मल्हारगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अचार पापड़ व्यापारी के यहां डकैती डालने की योजना बनाते पांच आरोपियों को मल्हारगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिनके पास से पुलिस ने कट्टा, चोरी की 3 बाइक और 8 मोबाइल जब्त किए है। फिलहाल पुलिस पकड़ाए आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ कर रही है।

दरअसल मल्हारगंज थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की करीब 5 व्यक्ति राज मोहल्ला के पास धर्मशाला की आड़ में छुपकर डकैती की योजना बना रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने महेश नगर में रहने वाले चंदू बत्रा अचार वाले के यहां डकैती डालने की योजना बनाने की बात स्वीकारी। पकड़ाए आरोपियों से चोरी के 3 वाहन सहित 8 मोबाइल जब्त किए है। फिलहाल पुलिस पकड़ाए आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version