कोविड 19 के बीच हो रही शादी समारोह को लेकर बड़ी संख्या में लोग आवेदन लेकर थाने पहुुंच रहे है, जिसकी संख्या हजारों में है। एडिशनल एसपी राजेश व्यास के अनुसार समारोह से संबंधित जानकारी देने के साथ ही थाने से पावती लेना जरूरी है। इसके साथ ही कोविड नियमों का पालन भी करना है, ताकि इस संक्रमण से खुद को और अन्य लोगों को बचाया जा सके।
शादी मुहूर्त को देखते हुए कोविड नियमों का पालन कराने के उदेश्य से जिला प्रशासन द्वारा शादी समारोह में मेहमानों की संख्या को लेकर दिशा निर्देश जारी किए, जिसके अंतर्गत बारात में 50 से अधिक लोग नहीं होने चाहिए, इसके साथ ही रिसेप्शन में भी लोगों की संख्या 250 से अधिक ना हो, इसके साथ ही बारात और रिसेप्शन से संबंधित जानकारी थाने पर देना अनिवार्य है। मुहूर्त कम होने से दिसंबर माह में बड़ीं संख्या में शादियां है। ऐसे में शहर के थानों में आवेदन लेकर पहंुचने वाले लोगों की संख्या भी हजारों में है। एडिशनल एसपी राजेश व्यास के अनुसार कोविड 19 के चलते मांगलिक कार्य को लेकर जारी दिशा निर्देश का पालन करना बेहद जरूरी है। इसके लिए सिर्फ थाने में जाकर आयोजन की जानकारी देना है। जिसकी पावती थाने से दी जाएगी। सबसे जरूरी है सावधानी रखने कि ताकि कोविड संक्रमण से बचा जा सके। एएसपी राजेश व्यास के अनुसार कोविड नियमों का पालन नहीं करने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
