पश्चिम थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चेन स्नेचिंग व चोरी की वारदातों का खुलासा कर आरोपियों की धरपकड़ करने के लिए पुलिस अधिकारियों की टीम गठीत की गई है। इसके साथ ही वारदातों में अंकूश लगाने के उदेश्य से रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ ही स्टाॅफ की संख्या में वृद्धि की गई है। एएसपी प्रशांत चैबे के अनुसार जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
इंदौर शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए है, कि लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे है। बात की जाए पश्चिमी क्षेत्र की, जहां पिछले तीन दिनों में बदमाशों ने चेन लूट की तीन से अधिक वारदात को अंजाम दिया है। इसके साथ ही क्षेत्र में सूने मकानों पर भी धावा बोला। बढ़ती वारदातोें को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपराधियों की धरपकड़ हेतू एक टीम गठीत की गई है। इसके साथ ही वारदातों पर अंकूश लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ ही पुलिसकर्मियों की संख्या को भी बढ़ाया गया है। प्रभावित इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है।
