इन्दौर 18 अप्रैल 2020
पलासिया थाना क्षेत्र के विनोभा नगर में सर्वे में लगी स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल महिला कर्मचारी के साथ मारपीट की सूचना के बाद कलेक्टर मनीष सिंह ओर डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र पलासिया थाने पहुंचे । कलेक्टर के अनुसार बदमाश ने सर्वे टीम के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा डालने का काम किया है इसके तहत उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा रहा है, वही डीआईजी का कहना था कि दो पक्षों में विवाद के बीच पुलिस को सूचना देने की आशंका के चलते मारपीट का घटना हुई। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।
