परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 1 महीने से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार कर पूरे क्षेत्र मे निकाला जुलूस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में 1 माह पहले हुई लूट के मामले में पुलिस ने आज एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पकड़ा गया आरोपी का उसके ही क्षेत्र में पुलिस द्वारा जुलूस भी निकाला गया।

गौरतलब है कि पिछले माह इंदौर शहर में लूट व नकबजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है जिसमें परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ लूट चाकूबाजी की घटना हुई थी जिसमें मुख्य तीन आरोपी थे दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे जिन्हें जेल पहुंचा दिया गया वहीं एक आरोपी फरार चल रहा था जिसे आज परदेशीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया और आरोपी का घटना स्थल पर व आसपास के क्षेत्रों में पुलिस ने जुलूस निकाला ताकि क्षेत्र के रहवासियों का इन आरोपियों के खिलाफ डर कम हो आरोपी मुख्यता खजराना क्षेत्र का रहने वाला है जो कि परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में आकर लूट की वारदात को अंजाम देता था आरोपी पर 1 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है जिसमें और भी मामले के खुलासे होने की संभावना है

Exit mobile version