इंदौर में कोरोना काल के बाद अनलॉक हुए शहर में लगातार अपराध का ग्राफ बड़ता ही जा रहा है वही हर रोज चोरी की घटना आम हो गई है ऐसे ही एक चोरी परदेसी पुरा थाना क्षेत्र के मालवा मिल क्षेत्र स्थित शर्मा ज्वेलर्स पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम जहा से चोर सोना चांदी सहित लाखों की चोरी को अंजाम दिया है पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जिसके बाद पुलिस द्वारा जांच के बाद कहना है कि रवि शर्मा की ज्वेलर्स की दुकान में देर रात 4 से 5 बजे पीछे से दरवाजा काटकर अंदर घुसकर चोरी को अंजाम दिया है जहाँ से चांदी के जेवर न ले जाते हुए केवल सोने के जेवर पर हाथ साफ किया है लगभग जिसकी कीमत 3 लाख के करीब है ! यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके आधार पर चोर की तलाश की जा रही है !
