पब मालिक अकमर और ड्रग्स आंटी के बेटे पर बलात्कार का केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

ड्रग्स वाली आंटी प्रीति जैन के फरार बेटे यश जैन के खिलाफ विजय नगर थाने पर376 का केस दर्ज किया गया 21 साल की कॉलेज स्टूडेंट की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
कॉलेज की स्टूडेंट को नशीली वस्तु खिलाकर उसके साथ यश जैन और उसका एक साथी अकमल ने रेप किया था वही पूरे मामले में आने वाले दिनों में और भी कई कॉलेज की स्टूडेंट शिकायत करने सामने आ सकती है डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने फरार यश जैन पर 20 हजार का इनाम घोषित किया फरार यश जैन को पकड़ने के लिए पुलिस रतलाम व अन्य जगह पर दबिश दे रही है

ड्रग्स वाली आंटी प्रीति जैन के फरार बेटे यश जैन के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। 21 साल की कॉलेज स्टूडेंट की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। एएसपी राजेश रघुवंशी के अनुसार पीड़ित युवती थाने पहुंची थी और उसने पुलिस को बताया कि यश और उसका एक साथी अकमल उसे विजयनगर क्षेत्र में माल स्थित पब लेकर गए थे। यहां नशीली वस्तु खिलाकर उसके साथ उन्होंने रेप किया। इसके अलावा दाेनों उसे अन्य कई होटल्स में भी लेकर गए और वहां भी नशा देकर रेप किया। पुलिस ने मामले में दोनों के खिलाफ धारा 376 में मामला दर्ज किया है वही डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने आंटी उर्फ प्रति जैन के
बेटे पर 20 हजार का इनाम घोषित किया वही आरोपी यश की तलाश में धार, मनावर, बड़वानी व आसपास के शहरों में पुलिस टीमों ने दबिश दी थी, लेकिन वह नहीं मिला। आरोपी यश को आखिरी बार बेटमा में ही देखा गया था। इसके बाद से वह पुलिस गिरफ्त से दूर है वही ड्रग माफिया आंटी उर्फ प्रति जैन ने ड्रग का कारोबार मुंबई-गोवा और दिल्ली तक जाल फैला रखा था

संभवतः आंटी ने बेटे के जरिए अधिकांश टूरिस्ट स्पॉट्स को भी कवर कर रखा था जैसे मुंबई-गोवा और दिल्ली के अलावा शहर के आसपास से टूरिस्ट स्पॉट्स पर भी ये हाई-प्रोफाइल युवक-युवतियों के समूह को पार्टियों में नशा उपलब्ध कराते थे। वहीं, एसआईटी ने 26 संभावित आरोपियों की सूची बनाई है। इसमें से आठ आरोपियों को चिह्नित कर प्रकरण में उनके नाम बढ़ाए हैं, लेकिन धरपकड़ होने के कारण अभी नामों का खुलासा नहीं कर रहे। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी लेकर इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version