नवलखा कांप्लेक्स स्थित एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोला। चोर यहां से नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग खड़े हुए। जूनि इंदौर थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के नव लक्खा कंपलेक्स में रहने वाले निर्मल नामक व्यक्ति ने जूनी इंदौर थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि 20 सितंबर को वह घर से बाहर पचमढ़ी गए हुए थे इस दौरान सुनाकर पाकर अज्ञात चोरों ने नकदी सहित लाखों के जेवरात पर हाथ साफ किया। जूनी इंदौर थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी के अनुसार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है।
बाइट:- भरत सिंह ठाकुर थाना प्रभारी जूनी इंदौर
