नवरतन बाग स्थित वन विभाग के सरकारी क्वाटर में एक वन रक्षक ने फांसी लगा ली।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://youtu.be/q5MqOjrsuV0

नवरतन बाग स्थित वन विभाग के सरकारी क्वाटर में रह रहे एक वन रक्षक ने फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि वन रक्षक शराब पीने का आदि था और पिछले छह माह से डयूटी पर नहीं जा रहा था। फिलहाल पलासिया पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की।

नवरतन बाग स्थित वन विभाग परिसर में बने सरकारी क्वाॅटर में रहने वाले वन रक्षक सुधीर दुबे ने सोमवार रात फांसी लगा ली। मंगलवार की अलसुबह जानकारी लगते ही परिजन सहित अन्य स्टाॅफ मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना वनकर्मियों ने तत्काल पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने वनकर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया

मृतक के सहकर्मियों के अनुसार मृतक सुधीर दुबे वन रक्षक थे और वर्किंग प्लाॅन में पदस्थ थे। शराब पीने के आदि होने के साथ ही कई बीमारियों ने उन्हे घेर रखा था। परिवार से अलग रहकर अकेले सरकारी क्वाॅटर में रह रहे थे।

वनकर्मी द्वारा आत्महत्या क्यो की, इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। मामले में पलासिया पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू की।

- Advertisement -
Exit mobile version