नगर निगम में काम करने वाले कर्मचारी ने अज्ञात जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में आत्महत्या के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं कुछ ऐसा ही मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर पानी की टंकी का है जहां नगर निगम में काम करने वाले कर्मचारी ने अज्ञात जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली पुलिस को मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है

मामला अलसुबह परदेशीपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी सुभाष नगर पानी की टंकी के पास एक शव पड़ा है। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस पड़ताल में व्यक्ति की पहचान जीतू यादव के रूप में हुई है। जीतू यादव निगम कर्मचारी है

पुलिस के अनुसार निगम कर्मी के पास एक सुसाइड मिला है। जिसमें निगम कर्मी ने कुछ लोगों द्वारा नीचा दिखाने की बात लिखी है जिसके कारण वह परेशान चल रहा था

वहीं परिजनों का आरोप है कि कई दिनों से नगर निगम के अधिकारी उसके ट्रांसफर को लेकर को परेशान कर रहे थे जिसके कारण वह डिप्रेशन में था और काफी समय से उसको सैलरी भी नहीं मिली जिससे आर्थिक परेशानी से भी जूझ रहा था

- Advertisement -

फिलहाल पुर ही मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

Exit mobile version