धोकधड़ी कर रहा आरोपी एक वर्ष से फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

1 वर्षों से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी ने फर्जी तरीके से प्लॉट की रजिस्ट्री करवा कर ढाई करोड रुपए का लोन ले लिया था उसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था

मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है जहां पर ज्योति मैघानी नामक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि कि आनंद कसेरा नामक युवक ने उसके प्लॉट की रजिस्ट्री करवा कर ढाई करोड़ का लोन भी ले लिया लोन की जानकारी महिला को उस वक्त लगी जब बैंकों से नोटिस आना शुरू हुए तस्दीक में यह बात साफ हुई थी आनंद कसेरा द्वारा ज्योति मेघानी के साथ धोखाधड़ी की है तब से ही पुलिस आनंद कसेरा को तलाश कर रही थी जिसे जूनी इंदौर पुलिस ने आज गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस के मुताबिक आनंद कसेरा ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पूरी धोखाधड़ी को अंजाम दिया था फिलहाल पुलिस आरोपी से और भी पूछताछ कर रही है

Exit mobile version