एरोड्रम थाना क्षेत्र के रुक्मणी नगर में रहने वाले एक पुलिसकर्मी ओर उसकी पत्नी की लाश उनके ही घर में रक्तरंजित हालत में मिली । प्रथम दृष्टया जांच में धारदार हथियार से वर्क संपत्ति को मौत के घाट उतारने की बात सामने आई है फिलहाल पुलिस पारिवारिक अंतः कलह के साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के रुकमनी नगर की है यहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एसएफ में पदस्थ आरक्षक ज्योति प्रसाद शर्मा और उनकी पत्नी का शव उनके घर में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो दोनों के शव पर धारदार हथियार के निशान मिले। जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू की। घटना इस्थल पर डीआइजी हरिनारायण चारी मिश्र पहुंचे और हत्याकांड से जुड़ी जानकारी ली।
डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र के अनुसार हत्याकांड के पीछे नजदीकी के होने की आशंका है अन्य बिंदुओं को भी जांच में लेकर पड़ताल की जा रही जल्दी मामले का खुलासा होगा।
जांच में यह बात भी सामने आई के घर के कुछ परिजन भी गायब है। इसके साथ ही दोनों की एक 20 वर्षीय लड़की भी लापता है। फिलहाल पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी हुई है
