द्वारकापुरी थाने की पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले दो गुंडों का जुलूस निकाला।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

द्वारकापुरी थाने की पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले दो गुंडों का जुलूस निकाला। पुलिस गुंडों को उसी क्षेत्र में ले गई जहां उन्होंने वारदात की थी। इनसे पहले कान पकड़ कर उठक बैठक लगवाई, फिर ज़मीन पर माथा भी टिकवाया गया। टीआई धर्मवीर सिंह नागर ने बताया, आरोपित अजय ठाकुर और विजय विश्वकर्मा ने कुछ दिन पहले राहुल पंजवानी नामक युवक को चाकू मारा था और तब से ही पुलिस ने तलाश कर रही थी। इन दोनों का क्षेत्र में ख़ौफ़ है इसलिए इन्हें पकड़ कर गुरुवार रात उसी इलाके में जुलूस की तरह ले जाया गया जहां इन्होंने वारदात की थी।
यहाँ आम जनता में इनका ख़ौफ़ कम हो इसे देखते इनसे उठक बैठक लगवाकर इनसे ज़मीन पर माथा टेकने को कहा गया। माथा जहां टेका गया वहीं रोहन पंजवानी को चाकू मारा गया था और उसका खून गिरा था। इन दोनों गुंडों से यह भी कहलवाया गया कि अब ऐसा नहीं करेंगे।

बाइट -: धर्मवीर सिंह नागर

Exit mobile version