इंदौर के सेंटर कोतवाली थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों पूर्व एक बंदूक की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए दुकान के अंदर से 12 बोर की दो बंदूकें व कारतूस चुरा कर फरार हो गए थे जिसकी कीमत 70,000 बताई गई थी वही एसपी विजय खत्री द्वारा एएसपी स्तर के अधिकारी की एक टीम गठित कर सिसिटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपीयो को पकड़ने में सफलता हासिल की है बड़ी बात यह भी सामने आई है कि चोरों ने चोरी करते समय गलती से अपना मोबाइल फोन दुकान में ही छोड़ दिया था जिससे चोरों को पकड़ने में पुलिस को मशक्कत नही करना पड़ी
दरसअल सेंटर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सियागंज बाजार में हकीमुद्दीन की बंदूक की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने दो बंदूके चोरी कर फरार हो गए थे वही चोरो ने दुकान का मेन गेट का शटर उचकाकर दुकान के अंदर रखी12 बोर की दो बंदूकें और कारतूस लेकर फरार हो गए दोनों बंदूकों की कीमत 70, 000 रुपय बताई गई थी वही एसपी विजय खत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी स्तर के अधिकारी के टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और चोरों का मोबाइल भी बंदूक की दुकान पर छोड़ जाने से दो आरोपीयो को पकड़ने में सफलता हासिल की जब कि एक आरोपी अभी फरार है जिसमे एक आरोपी देवास जिले का रहने वाला है जो कि आदतन अपराधी है बाकी दो आरोपी इंदौर के ही रहने वाले हालांकि पुलिस दो आरोपीयो को पकड़ लिया और एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है वही एसपी विजय खत्री ने पुलिस की तारीफ करते हुए दस हजार का इनाम देने की घोषणा की है
