इन्दौर से कुछ ही किलोमीटर दूर देपालपुर थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है दोनो आरोपियों ने मृतक से कोरोना की जांच करवाने का बोला था जिससे आपस मे कहा सुनी हो गई थी जिसके बाद आरोपीयो ने मौका पाकर शाहिद अली को मौत के घाट उतारा दिया था
दरअसल कुछ दिन पहले देपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडला की पुलिया के नीचे अज्ञात युवक की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी मौके पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से छानबीन करने पर ज्ञात हुआ कि युवक को मारपीट कर यहां पटका गया है जिससे उसकी मौत हो गई है मृतक की शिनाख्त देपालपुर क्षेत्र में ही रहने वाले शाहिद अली के रूप में हुई थी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी जिसमें मुखबिर से सूचना मिली थी कि शाहिद का कुछ दिन पूर्व दो युवकों से विवाद हुआ था पुलिस ने दो आरोपी कुणाल और राहुल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई जिन्होंने हत्या को अंजाम देना स्वीकार किया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक शाहिद अली से कुणाल और राहुल ने कोरोना की जांच की बात की थी जिससें मृतक शाहिद और कुणाल व राहुल के बीच विवाद हो गया था उसी का बदला लेने के लिए कुणाल और राहुल ने शाहिद अली को मौत के घाट उतार दिया था फिलहाल पुलिस आरोपियों से और भी पूछताछ कर रही है
