मध्यप्रदेश के इन्दौर में महिला अपराधों को रोकने के लिये सभी थानों में महिला डेस्क बनाई गई है लेकिन शहर के ऐसे कई थाने है जहाँ पर महिला पुलिसकर्मी की कमी से झूझ रहे इसी को लेकर आने दिनों में महिला पुलिसकर्मी को थानों में बड़ी संख्या में पदस्थ किया जाएगा
इंदौर में महिला अपराधों को रोकने के लिए थाने पर महिला की शिकायत सुनने के लिए महिला पुलिस कर्मियों की कमी को देखते हुए आने वाले दिनों में महिला पुलिस कर्मियों की पदस्थापना की बात कही जा रही है बता दे थानों से कई बार शिकायतें आती है कि महिला अपराधों की सुनवाई के लिए कोई भी महिला पुलिसकर्मी आने पर उपलब्ध नहीं है तो वहीं सैकड़ों पुरुष पुलिसकर्मी थाने पर मौजूद रहते हैं जिनमें दो से चार ही महिला पुलिसकर्मी नजर आती हैं इसी को लेकर डीआईजी से चर्चा में भैया जी का कहना है कि ऐसा कम ही होता है कि महिला की शिकायत सुनने के लिए महिला उपलब्ध ना हो लेकिन अगर ऐसा किसी थाने में पाया जाता है तो वहां पर महिला पुलिस कर्मियों की पदस्थापना की जाएगी ताकि महिलाओं की शिकायत का त्वरित रूप से कार्रवाई की जा सके
