थाना एरोड्रम क्षेत्र में गत वर्ष अप्रैल में हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश,आरोपीगण गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

एरोड्रम थाना क्षेत्र में डेढ़ साल पहले हुए अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं एक तीसरा आरोपी आबकारी एक्ट के मामले में जेल में बंद है। दरअसल एरोड्रम थाना क्षेत्र में 2 अप्रेल 2019 को योगेश वाघमारे नामक आॅटो चालक युवक की शरीर पर चोट लगने के कारण मौत हो गई थी। जिस पर पूर्व में पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया था। वर्तमान में पूर्व मर्ग प्रकरणों की जांच को लेकर जारी अभियान में पुलिस ने उक्त मामले की जांच की तो सामने आया कि योगेश के शरीर पर घाव के निशान थे। प्रथमदृदृष्टया इसे हत्या मानते हुए पुलिस ने दोबारा जांच शुरू की जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आकाश उर्फ बिट्टू और कालू उर्फ मूलचंद को गिरफ्तार किया, वही एक अन्य आरोपी राकेश पूर्व से जेल में बंद है। आरोपियों ने नशे के विवाद में मृतक योगेश पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस को शक ना हो इसको आरोपी आकाश मृतक योगेश उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर गया था। हत्या के तीनों आरोपियों पर पूर्व में ही कई अपराधिक मामले दर्ज है। एसपी महेशचंद जैन के अनुसार उक्त मामले में पूर्व में की गई लापरवाही के संबंध जांच करने के निर्देश एएसपी प्रशांत चैबे को दिए गए।

बाइटः- महेश चंद जैन एसपी पश्चिम

Exit mobile version