त्योहार के कारण कोरोना के मरीज़ो की संख्या बड़ी जिससे कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक ली जिसमें सभी जिलो के अधिकारियों के साथ बैठक की गई उसी के चलते इंदौर शहर के सभी अधिकारी भी इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए। जिसमे प्रमुख सचिव संजय दुबे और संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा ,वाणिज्य कर आयुक्त राघवेंद्र सिंह, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शामिल हुए

मुख्यमंत्री के साथ बैठक में इंदौर को लेकर कुछ मामलों में निर्णय हुए हैं । जिसके चलते इंदौर में कोरोना पॉजिटिव के बढ़ते आंकड़ों के बारे में बैठक में बताया गया कि त्यौहारों की वजह से आकड़ो में बढ़त हुई है। वहीं इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए हैं कि क्राइसेस मैनेजमेंट की जल्द से जल्द बैठक की जाए कि किस तरीके से इस संक्रमण की चेन को रोकना है वही 10:00 से 5:00 का कर्फ्यू के बारे में भी बात की जा रही है। साथ ही आने वाले समय में कई शादियां होने वाली है त्योहारों की वजह से भी संख्या बड़ी है। कई शादियों में 20 हजार के 25000 कार्ड वितरित हुए हैं जिसके लिए निर्णय लेना काफी जरूरी है और जो भी निर्णय लिया जाएगा बैठक में लिया जाएगा ओर भोपाल भेजा जाएगा

वही सपोर्ट फॉइन को लेकर कहा कि अब मास्क नहीं पहनने वालों पर स्पोर्ट फाइन की कार्रवाई की जाएगी जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। वही मुख्यमंत्री शिवराज का एक वीडियो वायरल होने पर कहा कि वह वीडियो काफी पुराना है जिसे वायरल किया जा रहा है वह सही नहीं है। वही बढ़ते कोरोना मरीजो के लिए कहा कि अभी जो पेशेंट आ रहे हैं घर में इलाज कराने के बाद हॉस्पिटल आ रहा है। जब संक्रमण ज्यादा बढ़ जाता है । जिसके कारण आईसीयू बेड की कमी होती जा रही है।
वही अस्पतालों में बिस्तरों की व्यवस्था आईसीयू की व्यवस्थाओं को लेकर भी मंथन किया जा रहा है।। कंटेनमेंट जोन को लेकर भी मंथन किया जा रहा है। उधर गुंडों और माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।।

Exit mobile version