शहर में शुक्रवार को 568 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है जबकि तीन नई मौत के बाद मौत का आंकड़ा 752 पर पहुच गया है उधर बीते 13 दिनों से साउथ तुकोगंज में 42 नए सकर्मित मरीज मिले है वही खातीवाला टैंक में 31 मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने दोनों क्षेत्रों को कंटेन्मेंट एरिया घोषित किया है तीन माह के बाद एक बार फिर शहर में कोरोना के बढ़ते सक्रमण के बीच कंटेन्मेंट एरिया बनाए गए है स्वस्थ विभाग के डॉ . मालाकार ने बताया कि लोंगो को ज्यादा परेशानी न हो इस लिए कंटेन्मेंट सकर्मित परिवारों के आसपास के 50 घरों तक सीमित रहेंगा वही सक्तमित क्षेत्र में सिर्फ दूध , सब्जी , व खाद्य प्रदार्थ की आपूर्ति की जाएंगी वही कंटेन्मेंट क्षेत्र का दौरा करने स्वास्थ अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी पहुचे जहा भारत सरकार के आदेश अनुसार कंटेन्मेंट क्षेत्र में की जाने वाली सख्ती का निरक्षण किया गया
वही शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग दवरा जारी मेडिकल बुलेटिन में 568 मरीज पोजिटिव मिले है जिसने सुदामा नगर 19, उषा नगर 14 , विजयनगर 13 , तिलक नगर बाणगंगा में 12, मनोरमा गंज 10 मरीज मिले है वही पिछले आठ माह में खातीवाला टैंक में 279 मरीज व तुकोगंज में 229 मरीज मिले है हालांकि स्वास्थ अधिकारी डॉ.प्रवीण कुमार जड़िया ने बताया की मौसम के बदलते तेवर व कोरोना के तीसरे फेज को लेकर जागरूकता की जरूरत है जबतक कोरोना वायरस की वैक्सीन नही आती है जब तो मास्क , सोशल डिस्टनसिंग ही एक मात्र वैक्सीन है
