जिला प्रशासन ने इंदौर शहर के तीन पब और रेस्टोरेंट में ड्र्ग्स कनेक्शन मिलने के बाद कार्यवाही करते हुए किये गए सील ……….
दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सख्ती के बाद इंदौर जिले में ड्रग माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने इंदौर शहर के तीन पब और रेस्टोरेंट में ड्र्ग्स कनेक्शन मिलने के बाद इन्हें सील किया है इंदौर के जंजीरवाला चौराहे पर ई इक्वल टू एमसी स्क्वेयर और देवास नाका स्थित सुंदरवन बार, बाईपास स्थित होटल प्राइड पर जिला प्रशासन की सील करने की कार्रवाई की गई है । दरअसल ड्र्ग्स स्केंडल में पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में इन तीनों पब रेस्टोरेंट बार में ड्र्ग्स स्पलय करना स्वीकार किया है । इसी के तहत जिला प्रशासन ने आबकारी अधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाई की है और इन तीनों पब और रेस्टोरेंट को आगामी आदेश तक के लिए सील किया है । माना जा सकता है कि इसी कड़ी में शहर के अन्य और बड़े और रेस्टोरेंट सील किए जा सकते हैं ।
