ड्रक्स का आदि था सरिया व्यापारी परिजनों ने ड्रक्स का इंजेक्शन लेने से रोका तो की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सरिया व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नशीला इंजेक्शन लेने का आदी था युवक, परिजनों ने नशा करने से रोका तो युवक ने कर ली आत्महत्या 

दरअसल मार्तण्ड नगर में रहने वाला सादिक खान नामक युवक पिछले लम्बे समय से नशा कर रहा था, कुछ समय से वह ड्रग्स का आदी हो गया था, और नशीले इंजेक्शन लेता था,परिजन अक्सर इस बात का विरोध करते थे,मंगलवार रात भी परिजनों ने उसे नशे न करने की समझाइश दी, लेकिन वह नाराज होकर अपने कमरे में चला गया ,और फांसी लगा ली,हालांकि युवक के नशे का आदी होने के कारण उसके परिवार के लोग भी उससे परेशान रहते थे,पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद मामले की जाँच शुरू कर दी है , इसके साथ ही मृतक का मोबाइल जब्त कर कॉल डिटेल इतियादी की जांच कर यह पता भी लगाया जाएगा की आखिर मृतक नशीला ड्रग्स किससे खरीदता था, पुलिस अब उक्त ड्रग पेडलर और एजेंट को भी जल्द पकड़ने का  दावा कर रही है 

Exit mobile version