डीजल चोरी करने का आरोप मे एक मजदूर को बदमाशो ने बेरहमी से पीटा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बेटमा क्षेत्र में डीजल चोरी करने का आरोप लगाते हुए दबंगों द्वारा एक मजदूर के साथ मारपीट करने के मामला सामने आया था। मामले को गंभीरता लेते हुए पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वही एक आरोपी पर एनएसए की कार्यवाही की गई है।

मामला बेटमा थाना क्षेत्र का है। दरअसल एक मजदूर के साथ कुछ दबंगों द्वारा जमकर मारपीट की गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें सामने आया था कि उक्त मजदूर द्वारा डीजल चोरी की गई थी जिसे पकड़ कर दबंगों ने मारपीट की थी फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मजदूर के साथ मारपीट करने वाले 3 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है उनमें से एक मुख्य आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई की गई है डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र के अनुसार मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल बेटमा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज उनकी तलाश शुरू की।

Exit mobile version