जेसीबी चालक की लापरवाही से एक मजदूर की मिट्टी मे दबने से मोत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लसुड़िया थाना क्षेत्र में काॅलोनी में काम करने के दौरान गड्डे में मिट्टी धसने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंुची और मजूदर को बाहर निकाला, लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी, पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की।

मृतक का नाम बबलू सुखदेव है। खरगोन निवासी बबलू ओमेक्स सिटी 1 के ड्रीम होम में चौकीदार करने के साथ ही मजूदरी भी करता था। मंगलवार को मृतक गड्डे खोदने का काम कर रहा था, तभी जेसीबी चालक की लापरवाही से मिट्टी धस गई, जिसमे बबलू दब गया। घटना के बाद मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। तत्काल लोगों की मदद से बबलू को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर लसुड़िया पुलिस मौके पर पहंुची और शव को पीएम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए।

Exit mobile version