जल्दी प्रकरण नहीं निपटने मे डीआईजी ने लगाई फटकार ओर दो दिन में प्रकरण निपटाने के निर्देश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मंगलवार को इंदौर डीआईजी हरीनारायण चारी मिश्र ने समीक्षा बैठक ली, जिसमे थाना वार पेडिंग पड़े मामलों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। लंबित प्रकरण निपटाने में जिन थानों का प्रदर्शन खराब रहा, उन्हे फटाकर लगाने के साथ ही दो दिन में प्रकरण निपटाने के निर्देश दिए।

साल 2020 के अंतिम माह में इंदौर डीआईजी का प्रयास है कि पूराने सभी प्रकरण का निराकरण हो सके। इसी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को नए पुलिस कंट्रोल रूम में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे एसपी, एडिशनल एसपी, सीएसपी और सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे। डीआईजी ने सभी से निलबिंत प्रकरणों को लेकर चर्चा की। इस दौरान कई थानों की कार्रवाई से डीआईजी संतुष्ट नजर नहीं आए, जिसको लेकर उन्होने नाराजगी भी जाहिर की। डीआईजी के अनुसार समीक्षा बैठक में थानों में हुए अपराध, महिला संबंधी अपराध के पेंडिंग मामले, एससीएसटी से संबंधित प्रकरण। थानों में स्थाई वारंटी संे संबंधी मामलों की थाना वाइस समीक्षा की गई। जिन थानों में प्रदर्शन अच्छा नहीं पाया गया उन्हे दो दिन का समय दिया गया, ताकि वह इस साल के अंत में सभी लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करें।

Exit mobile version