छत्रीपुरा इलाके में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और रेप का मामला सामने आया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर छत्रीपुरा इलाके में छेड़छाड़ और रेप का मामला सामने आया है दरअसल पीड़िता का पति जेल में बंद था उसे छुड़वाने के लिए उसे पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने आरोपी से रुपए उधार लिए थे आरोपी ने इसी बीच नज़दीकियां बनाई और महिला का दैहिक शोषण कर डाला पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम संजय उर्फ राहुल निवासी आदर्श इंदिरा नगर है पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब दो – ढाई साल पहले उसका पति एक मामले में जेल में बंद था पीड़िता और आरोपी सब्जी बेचने का काम करते है आरोपी से उस समय पीड़िता ने पति को छुड़वाने के लिए रुपए उधार लिए थे आरोपी संजय ने सहानुभूति दिखाते हुए पीड़िता से दोस्ती बढ़ाई और उसके साथ गलत हरकत शुरु कर दी उसने कई बार उसका दैहिक शोषण भी किया । पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में की थी जांच के बाद अब प्रकरण दर्ज हुआ है

Exit mobile version