चूहे द्वारा शव कूतरने के मामले में यूनिक हॉस्पिटल के डॉक्टर ने मांगी माफी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर इस वीडियो में यूनिक हॉस्पिटल इंदौर के एक डॉक्टर प्रमोद नीमा मेरे मामा जी से गुहार लगा रहे हैं कि हम आपके बाबूजी के इलाज का पूरा पैसा माफ कर देंगे लेकिन जो गलती अस्पताल से हुई है उसके लिए आप हमें माफ कर दीजिए। मेरे मामा जी कह रहे हैं कि हमको पैसे माफ करवाने की मंशा नहीं है आप एक काम करिए कि जिस कंडीशन में बाबूजी की बॉडी हमको मिलनी चाहिए थी हमको उस कंडीशन में आप दे सकते हैं क्या यह बताइए। आपके अस्पताल में इंसानियत शर्मसार हो गई है कि एक बुजुर्ग की बॉडी को इतनी जगहों पर चूहों ने कुतर डाला है पैर की उंगली से लेकर के आंखों तक कान एवं उनके गुप्तांग सभी जगहों पर चूहों ने बॉडी को कतर दिया है। मेरे नाना जी का इलाज डॉ रूपेश मोदी द्वारा यूनिक हॉस्पिटल इंदौर में किया जा रहा था।

डॉक्टर मेरे मामाजी से हाथ जोड़कर माफी भी मांग रहे हैं जो बात को दर्शाता है कि उनसे किस तरह की गलती हो गई है।

नितिन जैन

Exit mobile version