चुनाव की गोपनीयता भंग करने वाले को कनाड़िया पुलिस ने पकड़ा मतपत्र को डाला था सोशल मीडिया पर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सांवेर उपचुनाव में डाक मतपत्र को सोशल मीडिया पर डालकर मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले में कनाड़िया पुलिस ने प्रकरण दर्जकर एक आरोपी को हिरासत में लिया है ।

मामला प्रदेश की सबसे हॉट सीट सांवेर उपचुनाव से जुड़ा है । 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग ओर कोविड मरीजो के लिए पहले ही वोट डालने की व्यवस्था की गई है । शनिवार को डाले जा रहे वोट में से एक मतपत्र को कांग्रेस कार्यकर्ता कृष्ण मंडलोई द्वारा सोशल मीडिया पर डाला गया था जिसमे वोट कांग्रेस प्रत्याशी को दिया गया था । इसकी शिकायत भाजपा द्वारा की गई थी । जिस पर कार्यवाई करते हुए आरोपित कृष्ण मंडलोई को गिरफ्तार किया गया है ।

फिलहाल एक आरोपी हिरासत में है । मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है अगर अन्य लोगो की भूमिका भी अगर सामने आई तो उन्हें भी पकड़ा जाएगा ।

Exit mobile version