मध्य प्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता के इंदौर स्थित घर पर 3 दिन पहले हुए बदमाशों द्वारा हमले के मामले में पुलिस ने अभी तक 4 से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तो वही अन्य लोगों की तलाश में टीमें गठित कर तलाश की जा रही है
इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र स्थित रहने वाले बीजेपी के वरिष्ठ गोपी किशन नीमा के घर पर हुए बदमाशों के हमले के मामले में पुलिस द्वारा सीसीटीवी के आधार पर 4 से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तो वही करीबन 20 से 25 लोगों को चिन्हित भी किया गया है जिनकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा अलग-अलग टीम भी गठित कर अन्य राज्यों में भी भेजी गई है डीआईजी का कहना है कि ऐसे बदमाशों को बख्शा नहीं जाएगा जो कि शहर में आतंक का पर्याय बन चुके हो इनके पकड़े जाने पर इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और इनकी अवैध निर्माणों की भी नगर निगम के माध्यम से तलाशी कर उन्हें नेस्तनाबूद किया जाएगा फिलहाल पूरे ही मामले में सीसीटीवी की बारीकी से जांच की जा रही है और उसी के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश में पूरी जुटी हुई है
