इंदौर में लोगों को डरा धमका कर अवैध संपत्तियों का निर्माण करवाने वाले गुंडों के खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस विभाग द्वारा नगर निगम को सौंपी गई दूसरी सूची के आधार पर निगम भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों के लिस्टेड बदमाशों की अवैध संपत्तियों को नष्ट करने की कार्रवाई को अंजाम दे रहा है
इसी कड़ी में आज शहर के राजेंद्र नगर, जूनी इंदौर और अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में तीन लिस्टेड बदमाशों के खिलाफ निगम ने कार्रवाई की। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के रीजनल पार्क के नजदीक महादेव नगर में जहां लिस्टेड बदमाश सत्यनारायण उर्फ मनी रायकवार के दो अवैध निर्माणों पर निगम का बुलडोजर चला, वही जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के बाबू नगर में कालू पालीवाल का अवैध निर्माण निगम ने जमीनदोज किया। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर रिंकू उर्फ रुपेश चौधरी के अवैध निर्माण पर भी निगम ने कार्रवाई की। बता दें कि तीनों ही बदमाशों पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई प्रकरण दर्ज है। सभी स्थानों पर हुई कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में निगम के अमले के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। वही प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर मोर्चा संभाला। निगम की टीम को कार्रवाई के दौरान अपराधियों के परिजनों का आक्रोश भी झेलना पड़ा, महिलाओं ने निगम की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए कार्रवाई रोकने की गुहार भी लगाई, हालांकि इस विरोध का निगम के अमले पर कोई असर नही हुआ और कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस द्वारा निगम को सौंपी गई सूची के आधार पर निगम की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शहर में अपराधों को थमने के लिए पुलिस विभाग गुंडों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए निगम के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दे रहा है।
वही डीआईजी ने बताया कि जो बड़े अपराधी आई हैं कानून के घेरे में है और लगातार गुंडों पर कार्यवाही कर ऐसे अपरिधियो के मकान तोड़े जा रहे है जो लिस्टेड बदमाश थे वही आने वाले समय मे जो बड़े अपराधी और भू माफिया है उनके के अवैध अतिक्रमण तोड़े जाएंगे
