गुरुजी सेवा न्यास, मानव सेवा की मिसाल , जनता को मिल रहा है निःशुल्क ईलाज – प्रधानमंत्री जन औषधीय केन्द्र जनता को रियायती कीमतों पर दवाएँ दे रहा है

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर । कहते है सेवा और दान करते हो तो, इस हाँथ से दो तो, दूसरे हाँथ को पता ना चले, जिस तरह ईश्वर अथाह देता है, ईश्वर स्वरूपी प्रकृति भी देती ही देती है, वृक्ष को लोग काट देते है, उसके बाद भी वो इंसान को देने के लिए, नए तने के रूप में फूट पड़ता है, इसी तरह गुरुजी सेवा न्यास संस्था, माधव शृष्टि जैसी योजनाएँ के माध्यम से मानव सेवा कर रही है, मानव सेवा में ही, नारायण सेवा देख रही है । प्रचार से दूर रहने के कारण लोगों में चर्चा भर नही है, पर जो भी इनके कार्यों को जानता है और देखता है, उनके दिलों में ये बस जाते है । गुरुजी सेवा न्यास के पदाधिकारी पराग जी अभ्यंकर, विनीत जी नवाथे, योगेश जी शर्मा, मनीषी श्रीवास्तव, अभय जी शर्मा, डॉ.संजय जी लोंढे, डॉ.रत्नेश जी खरे, डॉ.मुकेश जी मोड, गोपाल जी गोयल, पुरुषोत्तम जी गुप्ता, मुकेश जी हजेला, संदीप जी जमींदार, अमित सिंह जी सिसौदिया और अन्य कार्यकर्ता माधव शृष्टि के नाम से ऐसा ही काम कर रहे है ।कहते है जिस देश की जनता स्वस्थ्य होती है, वो देश समृद्ध होता है… सत्यसाई चौराहा और बसंत विहार कालोनी में बगीचे के पास गुरुजी सेवा न्यास द्वारा माधव सृष्टि नाम से निःशुल्क चिकित्सा सेवा शुरू की है, जहा एलोपैथी, आयुर्वेदिक और प्राकृतिक चिकित्सा के कुशल डॉक्टर मरीज़ों का ईलाज कर रहे है । यहाँ प्रधानमंत्री जन औषधीय केन्द्र खोला गया है, जहा से रियायती दरों पर एलोपैथीक दवाइयाँ भी मिलती है, कोई भी व्यक्ति यहाँ से दवाइयाँ ले सकता है

Exit mobile version