खजराना थाना क्षेत्र अवैध हथियार सहित घूम रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खजराना थाना पुलिस ने अवैध रूप से हथियार लेकर घुम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़ाए आरोपी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल मय कारतूस के साथ बरामद की है।

वीओः खजराना पुलिस को सूचना मिली थी, कि 1 व्यक्ति अवैध हथियार लेकर खजराना क्षेत्र में घूम रहा है और लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल मावने नामक बदमाश को धरदबोचा। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 1 पिस्टल मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

वीओः मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

Exit mobile version