क्राइम ब्रांच ओर विजय नगर पुलिस ने ड्रग्स व गांजा बेचने वाले सलमान को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर के विजयनगर थाना व क्राइम ब्रांच की संयुक्त ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपीयो को पकड़ने में सफलता हासिल की है पकड़े गए आरोपी सलमान , सिद्धू ने वर्ष 2018 में एम आई जी थाने को बम से उड़ाने की धमकी भी दी थी

दरसअल पूरा मामला विजयनगर थाना क्षेत्र का जहा अवैध तरीके से ड्रग्स गांजा व शराब का अवैध कारोबार सलमान सिद्धू व उसका भाई गोलू द्वारा किया जा रहा था वही अवैध ड्रग्स व गांजा बेचने के मामले में गेंग के करीब सात सदस्य पहले ही विजय नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए थे वही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देर रात विजयनगर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो आरोपी सलमान व सिद्धू को घेरा बंदी कर पकड़ा वही पकड़े गए आरोपी सलमान ने वर्ष 2018 में वारंट तामील करने गए पुलिस कर्मी से विवाद के बाद थाने को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली थी विजयनगर पुलिस ने गेंग के करीब दस लोगो को गिरफ्तार कर लिया है वही पकड़े गए आरोपीयो के इन्दौर के विभिन्न थानो में दो दर्जन से भी ज्यादा मामले दर्ज है पकड़े गए आरोपीयो से पुलिस पूछताछ कर और भी कई खुलासे होने की उम्मीद कर रही है

Exit mobile version