कुख्यात गैंगस्टर आश्विन सुरोलिया गैंगस्टर अरुण वर्मा और परिवार के अन्य लोगों के नाम सामने आने के बाद शहर के बदमाशों की शामत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक गोपी नेमा के घर हुए हमले में कुख्यात गैंगस्टर आश्विन सुरोलिया गैंगस्टर मनोहर वर्मा के भाई अरुण वर्मा और परिवार के अन्य लोगों के नाम सामने आने के बाद शहर भर के बदमाशों की शामत आ गई है पुलिस और प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से शहर में अवैध कब्जा करने वाले ढेरों बदमाशों की सूची तैयार कर अब उनके अवैध निर्माणों पर प्रशासनिक पंजा चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, इसकी शुरुआत कुख्यात बदमाश साजिद चंदन वाला और चंदन नगर क्षेत्र में रहने वाले जितेंद्र नानू मराठा के अवैध निर्माण को तोड़कर की गई डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि शहर में किसी भी तरह का अपराध करने वाले अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा इसी क्रम में दर्जनों अपराधियों की सूची बना ली गई है जिनके अवैध निर्माणों पर अब कार्रवाई की जाएगी गौरतलब है कि वरिष्ठ भाजपा नेता गोपी निरमा के घर जिस फिल्मी अंदाज में गुंडे पहुंचे थे यदि गेट खुला होता तो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे जाते गनीमत रही कि नेमा के साथ मौजूद लोगों ने उन्हें व उनके परिवार को एक कमरे में बंद कर सुरक्षित किया उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा 5-5 हजार के दो इनामी बदमाश विपिन कुरोसिया नयन उर्फ सनी सोनी को गिरफ्तार कर लिया है जिनकी निशानदेही पर अब तक 1 दर्जन से अधिक बदमाशों की पहचान कर ली गई है पुलिस द्वारा कुख्यात सटोरिया और बदमाश अश्विन सुरोलिया व गैंगस्टर मनोहर वर्मा के भाई अरुण वर्मा पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर यह देखने में आ रहा है कि अश्विन सुरोलिया के साथ अरुण वर्मा लकी वर्मा अनमोल चंदू करण राणा ऋषभ मूंदड़ा सुदर्शन सोलंकी सूचित सोलंकी सहित कई बदमाश हथियारों से लैस होकर वारदात करने पहुंचे थे,एसएसपी राजेश व्यास के नेतृत्व में बनाई गई अलग-अलग 6 टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई गई है, 

Exit mobile version