कार सवार दो युवकों पर गाड़ी टकराने की बात को लेकर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं कुछ ऐसा ही मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र के सुखलिया डी सेक्टर का है जहां कार सवार दो युवकों पर गाड़ी टकराने की बात को लेकर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में घायल दोनों ही युवकों को उपचार के लिए एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है

दरअसल मामला देर रात हीरा नगर थाना क्षेत्र के सुखलिया स्थित डी सेक्टर में अपनी कार से घर जा रहे योगेश और आशुतोष का गाड़ी टकराने की बात पर विवाद हुआ आपसी कहासुनी के चलते बदमाशों ने धारदार हथियारों से दोनों पर जानलेवा हमला बोल दिया और मौके से फरार हो गए घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल अवस्था में दोनों युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध का आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version