पलासिया थाना क्षेत्र में एक्सिडेंट के बाद हुए विवाद के दौरान हुई झुमा झटकी के सड़क पर गिरने से कार चालक डंपर की चपेट में आगया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पलासिया पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की।
सड़क हादसा पलासिया थाना क्षेत्र के शेख हातिम चौराहे पर हुआ। दरअसल कार चालक सिद्धार्थ सोनी की गाड़ी से एक्टिवा की भिड़ंत हो गई थी जिसके बाद सिद्धार्थ और एक्टिवा सवार विकास यादव के बीच विवाद हुआ। इस दौरान हुई झुमा झटकी के बीच सिद्धार्थ सामने से आ रहे डंपर की चपेट में आगया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पलासिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोसटमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
पलासिया थाना प्रभारी संजय सिंह बैस के अनुसार मामले में एक्टिवा चालक और डंपर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
