इंदौर शहर में हत्याओं के दौर थमने का नाम नही ले रहा है जहाँ इंदौर शहर में 12 घंटे के अंदर हुई दूसरी हत्या कनाड़िया थाना क्षेत्र की भूरी टेकरी के पास बनी आईडीए की बिल्डिंग की छत पर मिली महिला की लाश संभवतः महिला के साथ दुष्कर्म जैसी घटना लग रही है क्यो की महिला का शव नग्न अवस्था मे मिला वही पुलिस ने हत्या के मामले का प्रकरण दर्ज करते हुए संदेही को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है
इन्दौर के कनाडिया थाना क्षेत्र की भूरी टेकरी के पास बनी आइडिया की बिल्डिंग की छत पर एक महिला की लाश मिलने की सूचना कनाडिया थाना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची।वही महिला के सर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं और महिला का शव नग्न अवस्था मे मिला जिससे पुलिस को महिला के साथ दुष्कर्म की घटना प्रतीत हो रही है हालांकि कनाड़िया पुलिस ने एक संदिगध व्यक्ति को पुलिस ने हिरसत मे लिया है जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है वही पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वे हॉस्पिटल भिजवाया
